नशा पूर्ति के लिए बन गए सप्लायर
भास्कर न्यूज - लुधियाना
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बुधवार को फोकल प्वाइंट इलाके में पानी वाली टंकी के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। टीम ने उसके पास से 2500 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान पटियाला निवासी बॉबी सिंह और ओडीसा के रहने वाले प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों युवक शेरपुर मार्केट की ओर से पैदल ही आ रहे थे। जब शक के आधार पर इन्हें रोका तो दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की। तभी मुलाजिमों की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2500 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार दोनों नशा करने के आदी हैं। जब नशे के लिए दोनों के पास पैसे पूरे नहीं होते थे तो खुद ही नशे की तस्करी करने लगे। उन्होंने बताया कि दोनों गोलियां बेचने की फिराक में थे। दोनों ही दो महीने पहले ही जेल से छूटे हैं। इनके खिलाफ हत्या, आम्र्स एक्ट और चोरी समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।