- Hindi News
- बल्लोके ट्रीटमेंट प्लांट 70 लाख से होगा अपग्रेड
बल्लोके ट्रीटमेंट प्लांट 70 लाख से होगा अपग्रेड
अनिल शुक्ला - लुधियाना
शहर के एक तिहाई इलाके को सीवरेज जाम की परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हैबोवाल स्थित बल्लोके में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नगर निगम ने सीवरेज बोर्ड को 70 लाख का चेक जारी किया है। जिससे ट्रीटमेंट प्लांट में खराब पड़ी मोटरों की रिपेयरिंग, पंप को बदलने व इससे संबंधित अन्य काम किए जाएंगे।
10 साल पहले बने ट्रीटमेंट प्लांट में लगी आठ मोटरों में से चार मोटर तीन साल से खराब पड़ी हैं। बाकी की चार मोटरों में से दो-दो मोटरों को दो शिफ्टों में चलाया जाता है। ऐसे में शहर के कई वॉर्ड सीवरेज जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर के निचले लेवल वाले इलाके में सीवरेज का पानी सड़कों व लोगों के घरों में भर जाता है। दैनिक भास्कर ने इलाके की समस्या को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सुचारू रूप से चलाने के लिए आ रही परेशानी को दूर करने के लिए 70 लाख का चेक जारी कर दिया। जल्द ही प्लांट में लगी मोटरों को ठीक कर व पुराने पंप की जगह नए पंप लगा कर सभी मोटरों को वर्किंग में लाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
३० जनवरी
२१ जनवरी
भास्कर इम्पैक्ट
सीवरेज जाम
की समस्या से मिलेगी निजात
शहर के एक तिहाई इलाके के सीवरेज का पानी इसी प्लांट में ट्रीट किया जाता है। मौजूदा समय में शहर के निचले इलाकों में सीवरेज के पानी के ओवर फ्लो जैसी समस्या पैदा हो रही है। प्लांट की सभी मोटरें चलने पर शहर के निचले इलाकों में सीवरेज जाम की आ रही दिक्कतों से निजात मिलेगी।
क्या है समस्या
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगी आठ मोटरों में केवल चार मोटरें ही वर्किंग की स्थिति में है। दो मोटरों के स्परिंग व कार्बन बुश खराब हैं। साथ ही तीन पंपों के बेरिंग की हालत भी खस्ता हो चुकी है। दो पंपों की केसिंग टूट चुकी है। जिन्हें बदला जाना जरूरी है। खराब पंपों को चलाने के लिए करीब 35 से 40 लाख का खर्च आना है।
ट्रीटमेंट प्लांट में खराब पड़ी मोटरों की रिपेयरिंग की जाएगी, वॉर्ड-३१ के लोगों को मिलेगी सुविधाएं