पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशाल शिव संध्या के लिए निमंत्रण पत्र रिलीज

विशाल शिव संध्या के लिए निमंत्रण पत्र रिलीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 25 फरवरी को करवाई जा रही विशाल शिव संध्या के उपलक्ष्य में निमंत्रण पत्र जारी किया गया। महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में प्रथम निमंत्रण पत्र प्राचीन संगला वाला शिवाला में भगवान शिव को अर्पित किया। महंत नारायण पुरी जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महंत ने कहा जो भी शिव भक्त भोले नाथ की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं अवश्य ही पूर्ण होती है। प्रधान अश्वनी बहल ने सभी को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कातेन्द्रु शर्मा, जीवन गुप्ता, रवि चावला, संजीव बांसल, भाजपा नेता दविन्द्र जग्गी, मनोज तायल, तेजिन्दर छिंदा, शाम लाल सूरी, सुभाष नागपाल, राज कुमार, संजय गांधी, राजू वशिष्ठ, अश्वनी टंडन, राजीव टंडन, रजनीश धीमान, अमरजीत सिंह, केवल डोगरा, आशीष टंडन व दविन्द्र बहल मौजूद थे।