- Hindi News
- परमात्मा किसी से भेदभाव नहीं करते : जिंदर बाबा
परमात्मा किसी से भेदभाव नहीं करते : जिंदर बाबा
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पीर बाबा अली शाह जी की दरगाह ईडब्ल्यूएस कालोनी में साप्ताहिक चौकी का आयोजन मुख्य सेवादार व गद्दी नशीन बाबा जिंदर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कव्वालों ने पीर बाबा जी का गुणगान करके आए हुए भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान जिंदर बाबा ने कहा कि मनुष्य का व्यवहार दूसरों के प्रति बदल सकता है। उसके दिल में कड़वाहट, बदले की भावना आदि जैसी कुरीतियां आती है। लेकिन एक परमात्मा है जो सभी को एक समान समझता है। वह किसी में भेदभाव नहीं करता। उन्होंने कहा कि परमात्मा सृष्टि रचयिता है। वह सृष्टि के कण-कण में विराजमान है। परमात्मा की भक्ति सिर्फ मंदिर या किसी और धार्मिक स्थान की जगह मनुष्य घर बैठे ही परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर धर्मपाल, पवन कुमार, हरदीप राय, राजू, हनी, राजा, राकेश कुमार, सतमीत सिंह, राज कुमार आदि भी मौजूद थे।