- Hindi News
- इंडस्ट्रियल एरिया सी में 1.60 करोड़ से सड़क बनेगी
इंडस्ट्रियल एरिया सी में 1.60 करोड़ से सड़क बनेगी
मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा ने आरसीसी रोड निर्माण का
किया शुभारंभ
भास्कर न्यूज - लुधियाना
इंडस्ट्रियल एरिया-सी के ढंढारी कलां में 1.60 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनेंगी।पिछले कई साल से बदहाल सड़कों की निर्माण की मांग को लेकर इलाके के इंडस्ट्रियलिस्ट्स लगातार मेयर और नगर निगम के कमिश्नर से मांग कर रहे थे। वीरवार को मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा और पूर्व मेयर हाकिम सिंह ग्यासपुरा ने आरसीसी सड़क के निर्माण काम का शुभारंभ किया। बिगबैन के चेयरमैन तेजविंदर सिंह और ढंडारी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह ने मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा और पूर्व मेयर हाकिम सिंह गयासपुरा का स्वागत किया। लघु उद्योग भारती के प्रधान राजीव जैन ने मेयर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रोड का निर्माण इंडस्ट्रियलिस्ट्स की पिछले लंबे समय से मांग थी। क्योंकि यह रोड जीटी रोड के साथ कनैक्ट होता है। फीको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि नगर निगम को प्रोपर्टी टैक्स, पानी और सीवरेज चार्जेस के रूप में भारी रकम अदा किया जा रहा है।ऐसे में इंडस्ट्रियलिस्ट्स की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करना चाहिए। उन्होंने इस रोड के निर्माण की शुरुआत के लिए मेयर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जगतवीर सिंह बिट्टू, राम स्वरूप कालड़ा, उमेश कुमार नारंग, सरबजीत सिंह मक्कड़, राहुल कालड़ा, रवि नारंग, जगदेव सिंह, गुरुचरन सिंह, वंदना, राजेश आर्य मौजूद थे।