- Hindi News
- निगम आज कर सकता है अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
निगम आज कर सकता है अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
नगर निगम आज से शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। आज ये कार्रवाई किस इलाके में होगी, इसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। वहीं निगम ने पुलिस बल को इस कार्रवाई के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है। दिसंबर के अंत में नगर निगम की टीम हैबोवाल में सेम नाले पर कार्रवाई करने को गई थी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते निगम टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था।