पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी रैली को लेकर भाजपा ने बुलाई बैठक

मोदी रैली को लेकर भाजपा ने बुलाई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - 23 फरवरी को जगराओं में भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने जा रही फतेह रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण बांसल की ओर से एक बैठक सर्किट हाउस में बुलाई गई। इस बैठक में जिला के पदाधिकारी, मंडलों के प्रभारी, मोर्चा के संयोजक व सह संयोजक और मंडलों के प्रधान शामिल हुए। इस अवसर पर बांसल ने 10 फरवरी तक सभी मंडलों व मोर्चा की टीमें, शक्ति टीमें व बूथ स्तर की टीमें गठित कर रिपोर्ट की जाए। पंजाब प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. राजिंदर भंडारी ने कहा कि इस समय पूरे देश में मोदी की लहर है और आम जनता में मोदी के विचार सुनने के लिए पूरा उत्साह है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, सुनील मौदगिल, सर्वजीत सिंह काका, राजिंद्र हंस, राजेश्वरी गोसाई, संगीता भंडारी, साक्षी जुल्का, किरण धवन, लक्की चोपड़ा, संजीव मल्होत्रा व अन्य उपस्थित थे।