एसडीपी स्कूल में मनाया गया बलिदान दिवस
लुधियाना - ओम प्रकाश गुप्ता एसडीपी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महात्मा गांधी बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की ओर से देश भक्ति गीतों पर मुकाबले करवाए गए। मुकाबले हाउस वाइज किए गए। जिसमें पिटूनिया बाउस के छात्रों ने बाजा मारी। गाने पेश करने की प्रतियोगिता में पिटूनिया हाउस ने पहला तथा डेफोडिल हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।