- Hindi News
- आचार्य आत्मा राम महाराज की पुण्यतिथि मनाई
आचार्य आत्मा राम महाराज की पुण्यतिथि मनाई
भास्कर न्यूज - लुधियाना
न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, दाल बाजार स्ट्रीट व भोले बाबा रत्न मुनि जैन युवा संघ द्वारा जैन धर्म के आचार्य आत्मा राम जी महाराज की पुन्यतिथि मदर टैरेसा होम जालंधर बाईपास में मनाई गई। जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में लुधियाना के डिप्टी मेयर आरडी शर्मा शामिल हुए। आरडी शर्मा ने कहा कि गुरु तो वंदनीय होते हैं। जो लोग उन गुरुओं को याद करते हैं जिनके पीछे आज सारा जैन समाज चल रहा। उस गुरु के नाम पर तो लुधियाना में आत्म नगर बसा हुआ है। तो ऐसे गुरुओं की इच्छाओं को युवा अनुशरण करने लग जाए तो हम समाज में फैली बुराइयों को दूर कर सकेंगे। उन्होंने राजेश जैन व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस टीम की ओर से समय समय पर धार्मिक कार्य करवाए जाते हैं। गुरु की शिक्षाओं पर चलते हुए बच्चों के लिए बूट, स्वेटर, कापियां, किताबें आदि का इंतजाम किया जाता है। इस मौके पर युवा मोर्चा लुधियाना के प्रधान हर्ष शर्मा, शिव सेना व्यापार मंडल के प्रधान संदीप थापर, युवा जाग्रति मंच के प्रधान महेश शर्मा, कावड़ संघ के प्रधान हरीश शर्मा, अश्वनी बहल, राजेश जैन मोनिका, विक्की शर्मा, टिंकू गाबा, सोनू रिहालिया, अमित गुप्ता, दीपांकर शर्मा, अमित जैन, रमन कालड़ा, संजीव अरोडा, कपिल जैन, अतुल जैन, अंकुश जैन, अभिनव जैन, राजीव जैन, अजय सचदेवा, अश्वनी शर्मा, ब्रजेश शर्मा, हरिंदर हैप्पी, दिनकर सूद, लवली भंडारी, संजीव गुप्ता, नरेश जैन, संजय मल्होत्रा मौजूद थे।