- Hindi News
- जतिंद्रा ग्रीन फील्ड की दो छात्राओं ने आरडी परेड में दिखाया कमाल
जतिंद्रा ग्रीन फील्ड की दो छात्राओं ने आरडी परेड में दिखाया कमाल
भास्कर न्यूज - लुधियाना
जतिंद्रा ग्रीन फील्ड स्कूल की दो एनसीसी की छात्राओं ने आरडी परेड में शिरकत कर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया। स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्राओं प्रभलीन कौर और पवनजोत कौर ने दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसिपल अनीता कुंद्रा ने बताया कि सारजेंट प्रभलीन कौर को नॉर्थ जोन की बेस्ट परेड कमांडर नियुक्त किया गया। वहीं,कॉर्पोरल पवनजोत कौर ने भांगड़ा में अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देकर नेशनल लेवल पर पहला स्थान हासिल किया। स्कूल की एनसीसी की थर्ड ऑफिसर पल्लवी शर्मा ने बताया कि प्रभलीन कौर को नॉर्थ जोन की परेड कमांडर नियुक्त करने के साथ ही प्रधानमंत्री की रैली में भी एस्कॉर्ट ड्यूटी में शामिल होने का मौका मिला व वीआईपी ड्यूटी की भी मौका मिला। वहीं दोनों ही स्टूडेंट्स चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के घर पर टी सेरेमनी में भी शिरकत हुईं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से वापसी के बाद चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री और गवर्नर के घर में भी पार्टी होने के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। जिसके बाद शहर में उनकी वापसी के साथ ही यहां भी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पवनजोत और प्रभलीन