पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैक ऑटो एक्सपो 2014 लुधियाना में 13 फरवरी से

मैक ऑटो एक्सपो 2014 लुधियाना में 13 फरवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
मशीन टूल्स, इंजीनियरिंग मशीनरी कृषि और ऑटो पाट्र्स एवं संबंधित उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय मैक ऑटो एक्सपो-2014 प्रदर्शनी 14 से 17 फरवरी तक चंडीगढ़ रोड स्थित गलाडा मैदान में आयोजित की जाएगी। पंजाब ऑटो पाट्र्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.एस. काहलों और महासचिव रणजोध सिंह ने बताया कि ऑटो पाट्र्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ((भारत)) और कन्फैडरेशन आफ मशीन टूल्स मैन्यूफैक्चरर्स लुधियाना के संयुक्त प्रयासों से आयोजित होने वाले इस एक्सपो में एम.एस.एम.ई., एन.एस.आई.सी. और पंजाब सरकार का उद्योग विभाग साथ दे रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन के कारण दुनिया के साथ तालमेल रखना जरूरी हो गया है। इस एक्सपो में 250 के करीब कम्पनियां भाग लेंगी और इन चार दिनों में देश भर से 50 हजार के करीब विजिटर आएंगे। सी.एन.सी. मशीनें, हैंडलिंग उपकरण, कटिंग टूल्स, लेजर टैक्नोलॉजी, ऑटो पाट्र्स और रोबोटिक्स बनाने वाली कम्पनियां इस एक्सपो में विशेष रूप से पहुंचेंगी।