पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावा लाल दयाल का अवतार दिवस मनाएंगे 1 फरवरी को

बावा लाल दयाल का अवतार दिवस मनाएंगे 1 फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री बावा लाल दयाल मंदिर न्यू शिवा जी नगर में एक फरवरी को योगी राज सत्गुरु श्री श्री 1008 बावा लाल दयाल जी का 659वें अवतार दिवस के उपलक्ष्य में मीटिंग का आयोजन प्रधान रजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें समारोह की तैयारियों पर विचार-विमर्श
किया गया। प्रधान रजिंदर शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी को बावा लाल दयाल जी का 659वां अवतार दिवस मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें प्रात: 6 बजे मूर्ति स्नान, हवन यज्ञ प्रात साढ़े 6 बजे, आरती 8 बजे, प्रसाद साढ़े 8 बजे और हरि नाम संकीर्तन सुबह 10 बजे होगा। जिसमें बावा लाल दयाल संगीत
परिवार की ओर से हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। इस दिन मंदिर दर्शन के लिए सारा दिन खुला रहेगा। इस अवसर पर नरेश अरोड़ा, पवन डावर, सिकंदर लाल कपूर, राहुल वाही, प्रदीप भाटिया व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।