- Hindi News
- ठेका किया रद्द, आज से सभी फॉर्म सुविधा सेंटर ही बेचेगा
ठेका किया रद्द, आज से सभी फॉर्म सुविधा सेंटर ही बेचेगा
राजेश शर्मा - लुधियाना
मिनी सेक्रेटेरिएट के फॉर्म ठेकेदार का ठेका रद्द करने के आदेश डीसी रजत अग्रवाल ने दिए हैं। शुक्रवार से सभी सरकारी फॉर्म सुविधा सेंटर में बेचे जाएंगे। जीए टू डीसी आईएएस ट्रेनी शीना अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर दो काउंटर्स से शुरुआत की जा रही है। एग्रीमेंट की शर्तों का पालन न करने पर डीसी रजत अग्रवाल ने ठेकेदार को ठेका रद्द करने का नोटिस थमाते हुए इसका जवाब 27 जनवरी तक दाखिल करने का समय दिया था। ठेकेदार के जवाब से असंतुष्ट डीसी ने ठेका रद्द करके साफ संदेश दे दिया कि नियमों से खिलवाड़ की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी।
क्या है मामला : बीते दिनों दोनों बेटों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने मिनी सेक्रेटेरिएट पहुंचे कारोबारी संजय ने आवेदन फॉर्म के चार गुणा रेट वसूल रहे फॉर्म ठेकेदार की शिकायत डीसी रजत अग्रवाल से की तो उसके गुर्गों ने बेटों सहित उसकी पिटाई डीसी ऑफिस के सामने ही कर दी थी। पुलिस ने दोनों बेटों सहित क्रॉस पर्चे का डर दिखा समझौता करवा दिया। दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो डीसी ने ठेकेदार को ठेका रद्द करने का नोटिस थमा दिया।
२५ जनवरी
२२ जनवरी
भास्कर इम्पैक्ट
फॉर्म के सरकारी रेट
महंगे फॉर्म बेचने की शिकायत डीसी से करने पर कारोबारी की पिटाई का मामला