पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदे पानी का ट्रीटमेंट रेट पांच फीसदी घटा

गंदे पानी का ट्रीटमेंट रेट पांच फीसदी घटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
बुड्ढे नाले को प्रदूषण से बचाने और इंडस्ट्रियलिस्ट्स को राहत देने के लिए लुधियाना एफुलेंट ट्रीटमेंट सोसाइटी ((लेट्स)) ने गंदे पानी के ट्रीटमेंट के रेट में पांच फीसदी की कटौती की है। अब 73 पैसे प्रति लीटर के बजाए 70 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से गंदा पानी ट्रीट किया जाएगा। लेट्स के सीईओ अवतार सिंह और जीबीआर टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में रेट कटौती का फैसला लिया गया है। अवतार सिंह ने कहा कि कॉमन एफुलेंट ट्रीटमेंट प्लांट ((सीईटीपी)) को जेबीआर टेक्नोलॉजी संचालित कर रहा है। यहां रोजाना 2.80 लाख लीटर गंदे पानी को ट्रीट किया जाता है। यहां, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर व मोहाली के इंडस्ट्रियलिस्ट्स की फैक्टरियों से निकलने वाले रासायनिक पानी को लाकर ट्रीट किया जाता है। अवतार सिंह के मुताबिक 1100 इंडस्ट्रियलिस्ट्स की फैक्टरियों से निकलने वाले गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए सीईटीपी का काम कर रहा है। इसकी क्षमता अभी 3 लाख लीटर रोजाना की है। जिसे
बढ़ाकर पांच लाख लीटर रोजाना किया जाएगा। बैठक में चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, उपकार सिंह, मनमोहन सिंह उब्बी, जेबीआर टेक्नोलॉजी के राजिंदर सिंह और प्रदीप सिंह
उपस्थित थे।



इंडस्ट्रियलिस्ट्स को राहत

लेट्स और जीबीआर टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया फैसला