पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी में पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

एनआरआई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी में पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
ससुरालियों से दुखी होकर एनआईआई अमित बांसल द्वारा आत्म हत्या करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एनआरआई की पत्नी निशा, ससुर भूषण व सास किरण शामिल है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर निशा को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है, जब कि अन्य दो को पुलिस रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि 9 नंवबर को कैनेडा से वापस आए न्यू टैगोर नगर के रहने वाले अमित बांसल ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया था। एसएचओ विट्ठन कुमार के अनुसार मौके से मिले सुसाइड नोट व अन्य लोगों को लेकर अभी जांच की जा रही है, जिन्हें भी जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस अन्य तथ्यों पर भी जांच कर रही है।



क्या था मामला

न्यू टैगोर नगर के रहने वाले अमित के पिता सुशील बांसल ने बताया कि अमित की शादी 9 साल पहले हुई थी। अमित बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता था। वह शादी के बाद कनाडा चला गया और कुछ समय क बाद निशा भी चली गई। कनाडा की परमानेंट रेजिडेंट होने के बाद दोनों हादसे से 8 महीने पहले ही वापस आए थे। सुशील का आरोप था कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही 76 लाख रुपए में कोठी बेची थी। अमित के ससुराल के लोग उसे हिस्सा लेने के लिए परेशान करते थे।क्योंकि अमित से पैसे लेकर वह कोई कारोबार करना चाहते थे। जिस कारण अमित परेशान था और उसने यह दुस्साहस कदम उठाया था।