पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गदर लहर सोसायटी ने सौंपा मांग पत्र

गदर लहर सोसायटी ने सौंपा मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - गदर लहर सोसायटी ने ट्रैफिक एसपी गुरदीप सिंह को मांग पत्र सौपा। मांग पत्र में सोसायटी के लोगों ने एसपी मांग की कि ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों द्वारा आम पब्लिक के वाहनों की चाबी निकालकर बेइज्जत किया जाता है। कुछ दिन पहले ही इएसआई अस्पताल के बाहर ट्रैफिक मुलाजिम ने एक वाहन चालक से बदसलूकी की थी। जिस पर चौकी इंचार्ज ने मुलाजिम को ट्रैफिक नियमों का ना पता होने की बात कहकर लोगों को शांत किया था। मांग है कि मुलाजिमों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देकर ही ड्यूटी पर भेजे। इस मौके सोसायटी के प्रधान वजीर सिंह जस्सल, दीपक मौजूद थे।