- Hindi News
- फार्मा को थैरापिटिक्स पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
फार्मा को-थैरापिटिक्स पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
लुधियाना - दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इंडियन सोसायटी फॉर रेशनली इंटरनेशनल और पांचवीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की शुरू हुई। आईएसआरपीटी के पंजाब चैप्टर एमसीआई के सहयोग से हुई इस कॉन्फ्रेंस में क्वेस्ट फॉर रिस्पांसिबल यूज ऑफ मेडिसिन विषय था। कॉन्फ्रेंस के सेक्रेटरी डॉ. संदीप कौशल ने आईसीपीआरटी की शुरुआत नई दिल्ली में की गई थी। उन्होंने बताया कि इस संस्था का मकसद ही हेल्थ केयर सर्विस में फॉर्मेकोलॉजिकल सर्विस देना व क्लिनिकल ड्रग रिसर्च में भी मूल नियमों का ध्यान रखना है। डॉ. एससी चोपड़ा और डॉ. आर रवींद्रन ने वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया। वर्कशॉप्स का उद्घाटन यूएसए के डॉ.एनएस ढल्ला ने किया व नौजवानों को रिसर्च के कामों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। डीएमसीएच मैनेजिंग सोसायटी के सेक्रेटरी प्रेम कुमार गुप्ता, डॉ. राजू छिना, डॉ. कुलवंत सिंह और डॉ. संदीप कौशल भी मौजूद थे।