पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईआरपी से बढ़ेगी उत्पादन की क्षमता, मिलेगा लाभ

ईआरपी से बढ़ेगी उत्पादन की क्षमता, मिलेगा लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
एपीई कम्युनिकेशन की तरफ से वीरवार को ईआरपी विशेषज्ञ और ईज़ीईआरपी के संस्थापक एवं एमडी कुणाल सिंघल के ‘नॉलेज़ सेशन’ का आयोजन किया। सीआईसीयू के प्रधान अवतार सिंह व जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह अहूजा
और लुधियाना एवं आसपास के औद्योगिक केंद्रों के इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने हिस्सा लिया।
एपीई कम्युनिकेशन के अध्यक्ष राज पाठक ने कहा कि आज के तेजी से बदलते व्यवसाय परिवेश में डाटा की बहुत अधिक अहमियत है। यह बात व्यवसाय बड़ा हो या एसएमई सब पर लागू है। इसलिए एसएमई को भी हर मौके पर डाटा की उपलब्धता और उपयोगिता का लाभ अवश्य लेना चाहिए। आज लेन-देन के करार और काम सेकेंड में पूरे होते हैं। इसमें इतने डाटा एकत्र होते हैं कि यकीन करना कठिन होता है।
इस नजरिये से कंपनियों को मौके पर बड़े पैमाने पर काम
पूरा करने की पूरी गुंजाइश रखनी होगी। लेकिन मौजूदा ईआरपी सॉल्यूशन इस लिहाज से नाकाफी साबित हो सकते हैं। कुणाल सिंघल ने ने कहा कि एमएसएमई मालिकों के बीच
काम करने का सालों का अनुभव रखते हैं। उद्योग जगत
की वर्तमान कमियों की गंभीर समझ रखते हैं।