- Hindi News
- बैंक लॉकर से 17 तोले सोना चोरी करने का आरोप
बैंक लॉकर से 17 तोले सोना चोरी करने का आरोप
लुधियाना - साहनेवाल के रहने वाले कल्याण सिंह ने माता रानी चौक के निकट स्थित सरकारी बैक के लाकर से 17 तोले सोना चोरी होने का आरोप लगाया है। थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में कल्याण सिंह ने बताया कि उसने करीब ढाई साल पहले ही यह लॉकर किराए पर लिया था। आखिरी बार उसने अप्रैल में यह लाकर खोला था। वीरवार शाम को उसे बैंक अधिकारी ने फोन कर सूचित किया कि उसका लॉकर खुला है। जब उसने आकर लॉकर की जांच की तो देखा कि उसका काफी सामान गायब है। उसका 17 तोले सोना भी गायब हैं।