- Hindi News
- बीएंडआर शाखा में एक्सईएन स्तर के अधिकारियों में फेरबदल
बीएंडआर शाखा में एक्सईएन स्तर के अधिकारियों में फेरबदल
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
नगर निगम कमिश्नर राहुल तिवारी ने एक्सईन स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल की सूची जारी कर दी है। इससे पहले मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा ने निगम कमिश्नर राहुल तिवारी की ओर से जारी बीएंडआर अधिकारियों के तबादला सूची पर ऐतराज जताते हुए इस पर रोक लगा दी थी। पहले की सूची में एसई, एक्सईन, एसडीओ से लेकर जेई तक के अधिकारी शामिल थे। लेकिन आज जारी की गई सूची में केवल एक्सईन स्तर के अधिकारी शामिल हैं। नई सूची लगभग पुरानी तबादला सूची से मिलती-जुलती है। नई सूची में केवल जोन बी के एक्सईन प्रवीण सिंगला को बी वन व बी टू का एरिया दिया गया है, जबकि पहली सूची में उन्हें बी थ्री व बी फोर का इलाका दिया गया था। इसके अलावा एक्सईन एचसी सलारिया व मुकेश कुमार को जोन ए का कार्यभार, एक्सईन रंजीत सिंह व एक्सईन प्रवीण सिंगला को जोन बी का, एक्सईन मेजर सिंह व कर्मजीत सिंह को जोन सी, एक्सईन एमपीएस कालड़ा के साथ एक्सईन हरपाल सिंह भुल्लर जोन डी का कार्यभार देखेंगे।