- Hindi News
- हर जिले में हैं थैलेसीमिया के मरीज : सुख बराड़
हर जिले में हैं थैलेसीमिया के मरीज : सुख बराड़
भास्कर न्यूज - तरनतारन
थैलेसीमिया की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के माता-पिता को जागरूक करने के लिए पैदल यात्रा पर निकली लोक सेवा सोसायटी कोटकपूरा की महासचिव वालंटियर सुख बराड़ मंगलवार को कस्बा पट्टी पहुंची। सुख बराड़ ने बताया कि हर जिले में थैलेसीमिया के मरीज हैं, जिसका कारण लोगों का पढ़े-लिखे होने के बावजूद भी इस बीमारी के प्रति जागरूक न होना है। थैलेसीमिया का पंजाब में इलाज नाममात्र है और न ही इस बीमारी का काबिल डाक्टर है। बराड़ ने कहा कि इस बीमारी का उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान में मुफ्त इलाज किया जाता है, लेकिन यहां लोग जागरूक नहीं हैं और प्रदेश सरकार भी इस संबंध में चिंतित नहीं है। वह थैलेसीमिया बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए राज्य सरकार से विशेष सहयोग की मांग कर रही हैं।