- Hindi News
- तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी, एक की मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी, एक की मौत
भास्कर न्यूज - तरनतारन
गांव खारा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने फिगो कार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। थाना सरहाली की पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिंदरजीत सिंह निवासी गुरदासपुर ने बताया कि वह और उसका भाई जिंदू बेदी परिवार के साथ बठिंडा से वापस लौट रहे थे। जब वे गांव खारा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसमें कार चला रहे उसके भाई जिंदू बेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह, नवकिरन कौर और वीरपाल कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश कर रही है।