पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति सहित 6 पर केस, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पति सहित 6 पर केस, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तरनतारन
थाना खालड़ा पुलिस ने मायके से कार और 12 लाख रुपए की नकदी न लाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।
अमनदीप कौर निवासी गांव कंबोके ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में बोहड़ सिंह निवासी गांव किसले जिला फिरोजपुर के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया, लेकिन ससुरालियों का दिल नहीं भरा। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति बोहड़ सिंह, ससुर गुरदेव सिंह, देवर माहन सिंह ने परिवार के सदस्यों राजनदीप कौर, सरबजीत कौर और गुरजंट सिंह के साथ मिलकर दहेज के लिए उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी उसे मायके से कार और 12 लाख रुपए लाने की मांग करने लगे, जिसे पूरा करने में उसने असमर्थता जताई। इस पर ससुरालियों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



कार न लाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला