पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक और टवेरा की टक्कर में तीन की मौत, तीन जख्मी

बाइक और टवेरा की टक्कर में तीन की मौत, तीन जख्मी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तरनतारन
गांव गंडीविंड के पास बाइक और टवेरा की टक्कर में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सराय अमानत खां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगल सिंह निवासी कोट सिवियां और अपने भतीजे सुखदेव सिंह के साथ बाइक पर गांव गंडीविंड को जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही टवेरा के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इसमें मंगल सिंह और सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि टवेरा में सवार महिला जगबीर कौर ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। हादसे में जगबीर कौर का बेटा, बहू और पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।