पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरसिंह में तेंदुए ने किया दो को जख्मी, लोगों में दहशत

सुरसिंह में तेंदुए ने किया दो को जख्मी, लोगों में दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तरनतारन/भिखीविंड
कस्बा सुरसिंह में खेत से गन्ना तोडऩे गए मजदूर पर जंगली तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। जब मजदूर के बचाव में उसका मालिक आगे आया तो तेंदुए ने उसे भी जख्मी कर दिया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। यह घटना 26 जनवरी सुबह 10 बजे की है, लेकिन जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस मनाने में लगा रहा।
गांव निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनके साथ काम करने वाला दीपक खेत से गन्ना तोडऩे के लिए गया, वहां घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस पर दीपक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे। पहले तो उन्होंने दीपक की बात सच नहीं मानी, लेकिन जब वह खुद तेंदुआ देखने के लिए आगे बढ़ा तो उसने उस पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। गांववासियों ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी, लेकिन प्रशासन गणतंत्र दिवस मनाने में ही लगा रहा। आखिर शाम 7 बजे जिले के डीसी बलविंदर सिंह, डीएसपी हरपाल सिंह, एसडीएम पट्टी और जंगलात विभाग के अधिकारी सुरसिंह पहुंचे। देर रात तक जंगलात विभाग के कर्मचारी तेंदुए की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गांववासियों ने जिला प्रशासन से तेंदुए को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग की है, ताकि वे किसी और को अपना शिकार न
बना सके।



दीपक खेत से गन्ना तोडऩे गया, जहां

तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।