रणिके ने तरनतारन में ली सलामी
तरनतारन - 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला तरनतारन में आयोजित जिला स्तरीय समागम में कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मंत्री ने पंजाब पुलिस के जवानों से सलामी ली। अपने संबोधन में रणिके ने कहा कि आज बेरोजगारी, रिश्वतखोरी और अनपढ़ता देश के लिए बड़ी चुनौती है। इस दौरान महिलाओं को सिलाई मशीनें और विकलांगों को ट्राई साइकिल भेंट की गईं। कार्यक्रम के अंत में जिले के डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल, एसएसपी राजजीत सिंह और एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर ने संयुक्त तौर पर कैबिनेट मंत्री रणिके को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के समागम में स्कूली बच्चों ने गिद्दा, भंगड़ा सहित कई सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किए। इसी तरह पट्टी में संसदीय सचिव इंद्रबीर सिंह बुलारिया और खडूर साहिब में संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।