- Hindi News
- राष्ट्रीय टेस्ट में छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए
राष्ट्रीय टेस्ट में छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए
तरनतारन - 12 जनवरी को ग्लोबल इंस्टीट्यूट बटाला रोड में नेशनल फाइनांशियल लिटरेसी एसेसमेंट टेस्ट ऑनलाइन लिया गया। इसमें ममता निकेतन के करीब 20 छात्रों ने भाग लिया जिसमें 8वीं कक्षा की कमलप्रीत कौर, कवलजीत कौर, रसमीत सिंह, सिमरनजीत कौर, मनप्रीत कौर, रवनीत कौर, अर्श प्रीत सिंह, गुनतास कौर, 10वीं कक्षा की अर्शप्रीत कौर, अरजिंदर कौर और रूपिंदर कौर ने अपने बौद्धिक और शिक्षक ज्ञान के आधार पर शानदार अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रिंसिपल मैडम गुरचरन कौर ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें। इस मौके पर छात्रों को मैरिट सर्टिफिकेट भी दिए गए।