- Hindi News
- पंचायत चुनाव की रंजिश में पड़ोसी को घायल किया
पंचायत चुनाव की रंजिश में पड़ोसी को घायल किया
भास्कर न्यूज - तरनतारन
गांव डुगरी में पंचायती चुनाव की रंजिश में चार लोगों ने पड़ोसी की मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंधी थाना सरहाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डुगरी के रहने वाले दलबीर सिंह ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि पंचायती चुनाव के समय उसने अपने पक्ष के उम्मीदवार को वोट डाली थी। इस बात से उसका पड़ोसी जगदीप सिंह, जगरूप सिंह, सेवा सिंह और जेठा सिंह खफा थे। तभी से वह उसके साथ रंजिश रख रहे थे। गत दिन वह अपने घर में मौजूद था। तभी उक्त चारों आरोपी उसके घर में दाखिल हो गए। आते ही उन्होंने उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।