पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंडोके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अरजिंदर सिंह को कुचला, मौत

जंडोके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अरजिंदर सिंह को कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज
भास्कर न्यूज - तरनतारन
गांव जंडोके में रात के समय एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। इस संबंधी थाना पट्टी पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर सिंह निवासी जंडोके ने बताया कि उसका बेटा अरजिंदर सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता था। रात के समय गांव के ही अंग्रेज सिंह के साथ लकड़ी काटने के लिए गया हुआ था, जो रात तक घर वापस नहीं आया। इस बाबत वह अपने पोते रमनदीप सिंह को साथ लेकर अरजिंदर की तलाश में निकला। इसी दौरान उसने देखा कि अंग्रेज सिंह तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसका बेटा अरजिंदर ट्रैक्टर के मगराट पर बैठा हुआ था। इसी बाबत अरजिंदर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर दिलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।