किसानों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
भास्कर न्यूज - तरनतारन
किसान संघर्ष कमेटी की ओर से अपनी मांगों को लेकर गांव रसूलपुर में रोष मार्च कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि देश के बाकी राज्यों में बिजली दरें बहुत कम हैं, लेकिन पंजाब में सबसे अधिक 7 रुपए पर यूनिट बिजली मिल रही है। साथ ही लोगों से भारी जुर्माने वसूल किए जा रहे है। ठेकेदारी सिस्टम से लोगों की लूट की जा रही है। इसी के तहत उन्होंने आज राज्य सरकार का पुतला फूंका है। उनकी मांग है कि बिजली दरें एक रुपए पर यूनिट की जाए। करोड़ों रुपए के डाले गए जुर्माने और केस रद्द किए जाए। मजदूरो के बिल बकाए खत्म किए जाए।
पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को सरकार अपने खर्च पर ट्यूबवैल कनेक्शन मुहैया करवाए। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को मनवाने के लिए वह 20 फरवरी को बॉर्डर रेंज अमृतसर के चीफ कार्यालय समक्ष राज्य स्तरीय मोर्चा लगाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में किसान और मजदूर परिवारों सहित शामिल होंगे। इस मौके सतनाम सिंह जोहल, तजिंदरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, त्रिप्त सिंह, ज्ञानदीप सिंह, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित थे।