पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 वर्ष से बेरोजगारी की मार झेल रहे लाइनमैन : पंडोरी

16 वर्ष से बेरोजगारी की मार झेल रहे लाइनमैन : पंडोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तरनतारन
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन की विशेष मीटिंग जिला प्रधान दिलबाग सिंह पंडोरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंडोरी ने कहा कि राज्य सरकार 4 हजार लाइनमैनों की भर्ती करने का वादा कर केवल एक हजार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी किया है, जबकि बेरोजगार लाइनमैन पिछले 16 वर्ष से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। अपना हक मांगते समय गिरफ्तार किए गए बेरोजगार लाइनमैन नाभा जेल में बंद हैं, जिनके साथ सरकार व प्रशासन की ओर से बहुत बुरा सलूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी मांगों को लेकर जेल में बंद लाइनमैन गुरदीप सिंह खालसा का मरणव्रत 17वां दिन, मनमोहन मुक्तसर का 15वां दिन और मनजीत सिंह लाडा का 13वां दिन है। उक्त तीनों साथियों ने अपना मेडिकल इलाज भी नहीं करवा रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें न मानी गई तब तक वह मरणव्रत जारी रखेंगे। इस मौके अंग्रेज सिंह, सुखदेव सिंह, मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, अमरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।