- Hindi News
- बलविंदर ने धार्मिक परीक्षा में पाया दूसरा स्थान
बलविंदर ने धार्मिक परीक्षा में पाया दूसरा स्थान
लुधियाना में आयोजित हुई वार्षिक प्रतियोगिता
भास्कर न्यूज - तरनतारन
सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की ओर से राष्ट्र स्तरीय वार्षिक धार्मिक परीक्षा ली गई। इसमें कार सेवा मुखी संत बाबा सेवा सिंह जी की अध्यक्षता में चल रहे बाबा गुरमुख सिंह उत्तम सिंह सीनियर सैकंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र बलविंदर सिंह सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह विचार स्कूल की प्रिंसिपल जसपाल कौर ने बलविंदर सिंह को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित करते समय व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सिखी बहुत अनमोल दात है। आज के युवा वर्ग को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि स्कूल में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जाती है। इसके तहत छात्र बलविंदर सिंह ने सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।