पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्टरी से सामान चोरी चार लोगों पर मामला

फैक्टरी से सामान चोरी चार लोगों पर मामला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खन्ना
इंजीनियरिंग फैक्टरी में से तांबे की तार व मोटरें चुराने के आरोप में खन्ना पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने मालेरकोटला रोड खन्ना के सुरिंदर सिंह की शिकायत पर गांव खन्ना-खुर्द के सुखविंदर सिंह, गुरु हरिकृष्ण नगर खन्ना के रूपिंदर सिंह और गांव इकोलाहा के गुरदीप सिंह व रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह ने बयान में कहा है कि मालेरकोटला रोड इलाके में उसकी सुरिंदरा इंजीनियरिंग फैक्टरी है। जहां करीब 16-17 वर्कर काम करते है। पिछले कुछ समय से फैक्टरी में से तांबे की तार व बिजली की मोटरें चोरी होने की घटनाएं हो रही थी। किंतु सामान चुराने वाले व्यक्तियों का पता नहीं चल पा रहा था। बाद में उसे सुराग मिले कि उक्त चारों आरोपियों ने फैक्टरी में से तांबा व मोटरें चुराई है। चोरी की घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सुखविंदर सिंह, रूपिंदर सिंह, गुरदीप सिंह व रणजीत सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उनको काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों से चुराया हुआ सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।