- Hindi News
- आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ३ ससुराली नामजद
आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ३ ससुराली नामजद
फाजिल्का - नगर थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए तंग व परेशान करने वाले ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी देते जांच अधिकारी थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि परमात्मा सिंह वासी राधा स्वामी कालोनी ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की शादी राधा स्वामी कालोनी निवासी ज्योति से हुई थी, परंतु दोनों में झगड़ा रहता था।
इसके अलावा ज्योति की मां सुनीता व भाई मानव उसके बेटे गुरप्रीत सिंह को तंग व परेशान करते थे, जिससे वह अक्सर दुखी रहता था। बीती शाम करीब 5.30 बजे गुरप्रीत ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता के बयानों पर थाना सिटी पुलिस ने ज्योति, सास सुनीता व साले मानव पर मामला दर्ज कर लिया है। ((झांब))