कंडक्टर से झगडऩे वाले युवक पर पर्चा
फाजिल्का - रोडवेज के कंडक्टर से झगड़ा व ड्यूटी में विघ्न पैदा करने वाले एक युवक पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि उनको शहीद भगत सिंह अबोहर निवासी बस के कंडक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्रकाश सिंह वासी घटियांवली बोदला फाजिल्का बस में बैठा था, जब कंडक्टर सुखविंदर सिंह ने उसे टिकट कटवाने को कहा तो प्रकाश टिकट कटवाने की बजाय उससे झगड़ा करने लगा और विरोध करने पर उसने उसकी सरकारी ड्यूटी में विघ्न डाला। शिकायत पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ((झांब))