पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर मेकिंग में अंग्रेज रहा प्रथम

पोस्टर मेकिंग में अंग्रेज रहा प्रथम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
स्वीप प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाजिल्का में तहसील स्तर पर वोटर जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई।
इसमें 16 स्कूलों के 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल जगदीश मदान ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाधुका के अंग्रेज सिंह ने प्रथम, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालोवाली की मनजीत कौर द्वितीय और ख्योवाली ढाब के अमनजोत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार स्लोगन राइटिंग में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रिजुल ठकराल ने प्रथम, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल की काजल कंबोज व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बांडीवाला के शेर सिंह संयुक्त रूप से दूसरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुईखेड़ा का कुलदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहा।
भाषण मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाहलीवाला बोदला का कंचनपाल सिंह प्रथम, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नुकेरियां की गुरप्रीत कौर द्वितीय व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिमनेवाला की अमरजीत कौर तृतीय स्थान पर रही। इस कार्यक्रम का संचालन संदीप कटारिया,
नोडल अफसर और राजेन्द्र विखौना ने किया। ((झांब))



स्वीप प्रोजेक्ट के तहत सरकारी कन्या स्कूल में तहसील स्तरीय वोटर जागरुकता मुकाबलों का आयोजन

हरीके कलां के स्कूल में वोटर जागरुकता मुकाबले करवाए