12 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कल
अबोहर - उपमंडल के गांव गिदड़ांवाली स्थित जय बाबा पंजपीर दरगाह की प्रबंधक कमेटी की ओर से 24 जनवरी को 12 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह दरगाह पर करवाया जा रहा है। मुख्य सेवादार महेंद्र राम, कमेटी के प्रधान रमेश कंबोज और सचिव कुलदीप कुमार ने कहा कि समारोह के मुख्यातिथि यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरबिंदर सिंह हैरी होंगे। विवाह समारोह के दौरान जरूरतमंद कन्याओं को घरेलू सामान भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कमेटी पिछले 2 वर्षों में 20 लड़कियों की शादी करवा चुकी है।