पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी कॉलेज में विद्याथियों के लिए लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना

डीएवी कॉलेज में विद्याथियों के लिए लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अबोहर
पंजाब सरकार और जिला कानून अधिकारी फाजिल्का के दिशा-निर्देश के अनुसार कॉलेज में विद्यार्थी लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की गई। क्लब का मुख्य उद्देश्य सोशल वेलफेयर तथा राष्ट्रीय कौमी योजना से संबंधित था। एनएसएस प्रोग्राम अफसर विनीत खुंगर ने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों तथा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की समस्याओं को दूर करने का साधन जागरूकता ही है। क्लब की मुख्य गतिविधियों जैसे पेटिंग, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, विचार विमर्श, व्याख्यान आदि शामिल है। समय-समय पर इन गतविधियों का आयोजन किया जायेगा। प्रिंसिपल डॉ. विनीता सिंह ने बताया कि यह पंजाब सरकार का अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि क्लब में चयनित 25 बच्चे जागरूकता को आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि कॉलेज में पहले से ही सोशल वेलफेयर रैड रिबन क्लब कार्यरत है।