- Hindi News
- लायंस क्लब ने 85 लड़कियों को बांटी वर्दियां
लायंस क्लब ने 85 लड़कियों को बांटी वर्दियां
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
लायंस क्लब फाजिल्का विशाल की ओर से मंगलवार को सनातन धर्म एलिमेंट्री, प्राइमरी स्कूल में बच्चों को वर्दियां वितरित की गई। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप छोकरा ने बताया कि क्लब की ओर से गोद लिए इस प्राइमरी स्कूल में पहली से 5वीं कक्षा तक के समूह 85 लड़कियों को सर्दियों की वर्दियां दी गई। इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन राकेश सेठी व सुरिंद्र सचदेवा थे। इस मौके पर सचिव जतिंद्र वर्मा, कैशियर, अश्वनी परूथी, अशोक वाट्स, नरेंद्र सचदेवा, प्रिंसिपल पालचंद वर्मा, ओपी सचदेवा, हरमिंद्र सिंह दुरेजा, शेखर छाबड़ा व स्कूल का समूह स्टाफ हाजिर था। ((झांब))