पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थ्रेशर हादसों के पीडि़तों को चेक बांटे

थ्रेशर हादसों के पीडि़तों को चेक बांटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
थ्रेशर हादसों के पीडि़तों को मुआवजे की राशि देने के लिए पंजाब सरकार की ओर से जारी 5 लाख रुपए का चेक बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने 3 लाभपात्रियों को वितरित किया। शर्मा ने कहा कि थ्रेशर हादसों में मरने वाले व्यक्तियों के आश्रितों को सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जबकि हादसों में घायलों अथवा कोई अंग गंवा देने वाले लोगों को उचित मुआवजा दिया जाता है।
इसी क्रम में सरकार की ओर से जारी पांच लाख की ग्रांट को वितरित किया गया है। इस मौके कमल शर्मा ने लखविन्दर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह को 1 लाख, तरसेम सिंह निवासी बस्ती वकीलावाली को 2 लाख, लखवीर सिंह को 2 लाख का चेक भेंट किया। शर्मा ने कहा कि सीएम परकाश सिंह बादल ने सदैव पंजाब के लोगों की जरूरतों को समझा है और वह हर पंजाबी की समस्या से निजी तौर पर जानू हैं। किसान, जो देश के अन्नदाता हैं, अगर उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है, तो उनकी सहायता करना हमारा प्रथम कत्र्तव्य बनता है।
इस मौके उनके साथ जिला भाजयुमो अध्यक्ष जिम्मी संधू, महिन्द्र सिंह विर्क, मंगल सिंह, सुखचैन सिंह, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, संजीव कुमार, हरजिन्दर सिंह, रघुनाथ सिंह, हरीश वोहरा, अश्विनी ग्रोवर, गुरतेज सिंह, शेर सिंह, बलवंत सिंह रखड़ी चेयरमैन इत्यादि उपस्थित थे।