बच्चों को ट्रैफिक संबंधी टिप्स दिए
फिरोजपुर - यूथ फिस्ट वेलफेयर सोसायटी की तरफ से गांव कटोरा स्थित बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल्स बताएं और बसंत पर चाइना डोर प्रयोग ना करने संबंधी प्रेरित किया गया। सेमिनार में एसएसपी कार्यालय के लखबीर सिंह ने बच्चों को ट्रैफिक संबंधी संपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई व वाहन चलाते समय पूरे दस्तावेज रखने के लिए कहा। पदाधिकारी चेतन शर्मा, लवकेश मोंगा, प्रीत जोसन, दविन्द्र ने बताया कि सोसायटी की ओर से ट्रैफिक नियमों के प्रति प्रेरित करने व पर्यावरण बचाने के लिए कार्यक्रम किए जाते है।