पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसपी को रिपोर्ट देने के सात दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

एसएसपी को रिपोर्ट देने के सात दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका ने आरटीआई कार्यकर्ता अमर चेतीवाल की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी फाजिल्का को 13 जनवरी को भेजे पत्र में प्रार्थी की शिकायत पर 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। हालांकि 7 दिन की समय सीमा खत्म हो चुकी है और चेतीवाल इस बारे में कार्यवाही को लेकर आश्वस्त है। उल्लेखनीय है कि आयोग को लिखे प्रार्थना पत्र में चेतीवाल ने राकेश सहगल व नगर परिषद के पूर्व प्रधान अनिल सेठी पर यह आरोप लगाया था कि सहगल और सेठी भ्रष्टाचार में संलिप्त है। यह बात उन तथ्यों से सामने आती है, जो उनके द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं से पैदा हुई है। पत्र में आरोप लगाया गया कि सहगल और सेठी ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला करवाया और शिकायत के बावजूद पुलिस के द्वारा उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि गत मास आरटीआई कार्यकर्ता अमर चेतीवाल पर 6 अज्ञात व्यक्तियों ने दिनदिहाड़े फिरनी रोड पर जानलेवा हमला किया था और कार्यकर्ता ने उक्त दोनों पर अपने हमले के पीछे संलिप्त का आरोप लगाया था। ((झांब))