दोना नानका से लाहन बरामद
फाजिल्का - थाना सदर व एक्साइज विभाग ने गांव दोना नानका में छापेमारी कर 300 लीटर लाहन काबू करने में सफलता हासिल की है। केस की जांच कर रहे जांच अधिकारी मिल्ख राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब गांव में छापेमारी की गई तो पुलिस टीम को दो ड्रम, जिसमें करीब 300 लीटर लाहन थी, बरामद हुए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व ही उक्त आरोपी फरार हो चुके थे।