शांति देवी और माया देवी के नेत्रदान किए
फाजिल्का - शांति देवी कमरा व माया देवी गुगलानी के परिजनों ने उनके मरणोंपरांत नेत्रदान किए हैं। दीनानाथ सचदेवा व प्रवक्ता संतोष जुनेजा ने बताया कि बुधवार देर शाम शांति देवी कमरा वासी प्रेम गली फाजिल्का का देहांत हो गया। इस पर कमरा के पुत्रों राजीव व नरेश ने अपनी माता की इच्छा अनुसार नेत्रदान करने का प्रस्ताव रखा। समिति के आग्रह पर डेरा सच्चा सौदा की मलोट शाखा के डाक्टर विजय कुमार की टीम ने दोनों नेत्र सुरक्षित कर लिए। दूसरी ओर, स्व. माया देवी गुगलानी के पारिवारिक सदस्यों ने नेत्रदान किए हैं। सोसायटी के प्रोजेक्ट प्रभारी सुरैन लाल कटारिया ने बताया कि गांधी नगर वासी गुगलानी का आकस्मिक निधन हो गया। इस पर माया देवी के पुत्रों केवल कृष्ण, विजय व रतन लाल ने अपनी माता की इच्छा अनुसार नेत्रदान के लिए को-प्रोजेक्ट प्रभारी रवि जुनेजा, अमृत लाल करीर, अजय ठकराल व सचिव संदीप अनेजा से संपंर्क किया। सोसायटी के आग्रह पर सोसायटी ने नेत्रदानी के आवास पर जाकर नेत्र प्रत्यारोपण के लिए सुरक्षित कर लिए। ((झांब))