पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वे दोबारा करवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

सर्वे दोबारा करवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - गांव ओझांवाली के आटा दाल स्कीम से उपेक्षित रहे सैकड़ों लोगों ने जिला कांग्रेस के प्रधान कौशल कुमार बूक की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग को मांगपत्र सौंपा। इसमें बताया गया है कि पिछले दिनों हमने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही आटा दाल स्कीम के तहत फार्म भरे थे। इसकी जिम्मेवारी आंगनवाड़ी में शिमला रानी पत्नी हरनेक सिंह, पूर्व सरपंच परमजीत कौर पत्नी विधि चंद, प्रकाश कौर पत्नी खजान चंद नौकरी की थी। राजनीति के दबाव में शिमला रानी व अन्यों ने गलत सर्वे करके जरूरतमंदों के नाम काट दिए और नौकरीपेशा, रिटायर फौजी व खुद के नाम डालकर गलत सर्वे करके लगभग 300 लोगों का हक मारा है। लोगों ने मांग की है कि गांव में फिर से सर्वे करवाया जाए ताकि जरूरतमंदों को स्कीम का लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रताप चंद, सुखदेव सिंह, वरयाम सिंह, गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, मंगत सिंह, मलकीत सिंह, सोना सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद थे। ((झांब))