सुंदर लेखन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मुक्तसर - विश्व हैंडराइटिंग दिवस के मौके पर सारस कैलेग्राफी की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल में सुंदर लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। समागम के मुख्य मेहमान डीईओ दविंद्र राजोरिया थे। स्कूल के प्रिंसिपल एलबी सूबा ने समागम की अध्यक्षता की। इस दौरान सारस कैलेग्राफी के पंजाब मुखी रंजीव कुमार ने हैंडराइटिंग की महत्ता के बारे में जानकारी दी। स्कूल कोऑर्डिनेटर पिंकी सलूजा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। मुख्य मेहमान दविंद्र राजौरिया ने सभी को विश्व हैंडराइटिंग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को अधिक से अधिक लिखने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान दूसरी कक्षा की सिया व श्ष्टिी, तीसरी कक्षा से अरुणिमा व गुनगुन, चौथी कक्षा से खुशनूर कौर बिट्टा व निष्ठा, 5वीं कक्षा से अक्षिता व विदिशा, छठी कक्षा से चिनार सेतिया व जयदीप सिंह, सातवीं कक्षा से कार्तिक श्रीवास्तव व निरूपमा, आठवीं कक्षा मुस्कान व खुशबू, नौवीं कक्षा से शिफाली व खुशी ने पुरस्कार जीते। इस मौके पर सक्षम अकादमी मुक्तसर से राजेश गर्ग व टीना गर्ग, जिला शिक्षा। ((जसप्रीत))