पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २५ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

२५ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
भारतीय जनता युवा मोर्चा की फाजिल्का शाखा की ओर से नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 117वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन सरकारी अस्पताल में किया गया।
शिविर में 25 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। अस्पताल की ओर से सभी युवाओं को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। यह शिविर मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र जैरथ नोना, महासचिव साजन मोंगा की देखरेख में करवा गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद जांगिड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज त्रिपाठी, महासचिव सुबोध वर्मा ने भी शिविर में पहुंच कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और रक्तदान किए जाने की सराहना की। शिविर आयोजन में उपाध्यक्ष डॉ. अर्पित शर्मा, अरुण वाट्स, सचिव मुकेश कुमार, लक्की दहूजा, आशु वढेरा, विशाल बजाज, सतनाम सिंह, सुरेश गोयल व अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। ((झांब))