पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें न माने जाने तक करेंगे संघर्ष

मांगें न माने जाने तक करेंगे संघर्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
डिपो होल्डर यूनियन की बैठक बुधवार को स्थानीय अनाज मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान नवीन कतावड़ा कैप्टन ने की। इस दौरान प्रदेश स्तर पर चल रही हड़ताल के बारे में कड़े फैसले लिए गए।
अध्यक्ष कतावड़ा ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार डिपो होल्डरों को 20 हजार रुपए वेतन व उनकी अन्य मांगें नहीं मानती, तब तक कोई भी डिपो होल्डर न तो केरोसिन का कोटा उठाएगा और न ही गेहूं व दाल की सप्लाई करेगा। फैसले पर सभी डिपो होल्डरों ने सहमति जताई। बैठक में यूनियन की ब्लाक कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें रामगोपाल को चेयरमैन, विनोद खुराना, नरेंद्र गगनेजा उपाध्यक्ष, रोशन लाल, सुमन झांब, विजय कुमार, बब्बू सेठी सचिव व नवीन गुंबर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष कतावड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी जायज मांग 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
अध्यक्ष कतावड़ा ने कहा कि जब सरकार काम करने वाले चपड़ासी से लेकर राष्ट्रपति तक को वेतन देती है, तो उनसे मुफ्त में काम क्यों लिया जा रहा है। अध्यक्ष कतावड़ा ने डिपुओं से राशन प्राप्त करने वाले कार्ड धारकों से भी उनके संघर्ष में सहयोग की अपील की है और विश्वास दिलाया है कि हड़ताल समाप्त होते ही सारा राशन उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में महासचिव साजन मोंगा, संदीप चलाना, प्रेम मदान, अश्विनी सेतिया, बलविंदर कौर, अशोक कुमार, सोमपाल, विकास कुमार, संदीप कुमार अत्री व अन्य डिपो होल्डर मौजूद थे। ((झांब))