पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान कर मनाई नेताजी की जयंती

रक्तदान कर मनाई नेताजी की जयंती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिवस वीरवार को भाजपाइयों द्वारा रक्तदान के रूप में मनाया गया।
सिविल अस्पताल में आयोजित इस रक्तदान कैंप का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदानियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज एवं मानवता की सेवा में रक्तदान एक अहम कार्य है। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने चाहे लाख उन्नति कर ली हो, लेकिन खून का सब्सटिट्यूट आज तक नहीं मिल पाया।
रक्त केवल दान के माध्यम से एकत्रित किया जा सकता है और आगे कई लोगों की जिंदगियां बचाने में प्रयुक्त होता है। कैंप में सर्वप्रथम भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिम्मी संधू ने रक्तदान किया। भाजपाइयों ने कुल 20 यूनिट ब्लड डोनेट किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. वाईके गुप्ता, एसएमओ डॉ. प्रदीप अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के विकास कालड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह कटोरा, भाजपा नेता सुरिन्द्र सिंह बगेके पिप्पल, सुखचैन सिंह, गुरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, हरजिन्दर सिंह, अश्विनी ग्रोवर, रजनीश कुमार, दीपक कुमार, संदीप मोंगा, रोहित शर्मा, विक्की संधू, संदीप चानना, राजिंदर चानना इत्यादि शामिल हुए।




सिविल अस्पताल में आयोजित इस कैंप का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने किया