पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला फिरोजपुर हुआ स्मोक फ्री घोषित: डीसी

जिला फिरोजपुर हुआ स्मोक फ्री घोषित: डीसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर - पिछले 3 वर्ष से चल रहे प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं व पब्लिक के प्रयासों से जिला फिरोजपुर स्मोक फ्री जोन घोषित हो गया है। डिप्टी कमिश्रर मनजीत सिंह नारंग ने इस खुशी को सभी जिला निवासियों के साथ सांझा करते हुए कहा कि पीजीआई की विशेष टीम ने फिरोजपुर जिले को स्मोक फ्री, सिगरेटनोशी मुक्त घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता जहां प्रशासन की कोशिशों से मिली है, वहीं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया और जिला निवासियों का अहम रोल है। जिले के सभी लोग फिरोजपुर को भविष्य में भी स्मोक फ्री बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग दें। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. वाईके गुप्ता ने भी सभी जिला निवासियों को बधाई दी।